फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: परीक्षा जांच के लिए सिख छात्र की जबरदस्ती उतरवाई पगड़ी, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Tue, 03 Mar 2020 04:12 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, धार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के धार जिले के एक स्कूल में परीक्षा देने से पहले 12वीं कक्षा के एक छात्र को सुरक्षा जांच के दौरान कथित रूप से अपनी पगड़ी उतारने के लिए मजबूर किया गया। राज्य सरकार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई शुरू की और छात्र को पगड़ी उतारने के लिए कहने वाली शिक्षिका को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात का जानकारी दी है। 

विज्ञापन


यह घटना सोमवार को हुई जब छात्र जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर धामनोद में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में स्थापित एक केंद्र पर परीक्षा देने गया था। घटना के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए छात्र ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान एक अध्यापक ने उसे उसकी पगड़ी उतारने के लिए कहा। 

छात्र ने बताया कि जब उसने ऐसा करने से मना किया और इस संबंध में परीक्षा केंद्र के प्रमुख से बात की तो उन्होंने भी छात्र को पगड़ी उतारने की सलाह दी। उसने बताया कि इसके बाद पगड़ी उतारकर उसकी जांच की गई और फिर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिली। 
विज्ञापन


जब इस बारे में राज्य आदिवासी कल्याण विकास के डिप्टी कमिश्नर बृजेश पांडे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद शिक्षक को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है। हम मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें