आईपीएल में मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के बेटे शशांक सिंह भी नजर आएंगे। रायपुर में रहकर छत्तीसगढ़ के लिए खेलने वाले शशांक सिंह को 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। इससे पहले शशांक आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल के सदस्य रह चुके हैं।
शशांक राइट हैंड बैट्समैन और राइट आर्म मीडियम पेशर गेंदबाज हैं। अभी छत्तीसगढ़ की रणजी और वन-डे टी- 20 टीम में चयन हुआ है। 2019 में उनको छत्तीसगढ़ रणजी टीम में मौका मिला। वह इससे पहले मुंबई टीम में खेलते थे। अभी शंशाक रायपुर में रहकर छत्तीसगए टीम के लिए खेल रहे थे। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनको पहले भी आईपीएल में मौके मिलते रहे हैं।
शशांक ने अब तक टी-20 के 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 414 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140.30 रहा है। उनका टी-20 का बेस्ट स्कोर 61 रन रहा है।