कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है। राज्यपाल की सहमति से सचिवालय द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई। इस बार तीन दिन के सत्र में कुल तीन बैठकें होंगी और शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
अधिसूचना में कहा गया, 'मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का सप्तम सत्र सोमवार, दिनांक 21 सितंबर 2020 से आरंभ होकर बुधवार, दिनांक 23 सितंबर 2020 तक आहूत किया गया है। राज्यपाल महोदया द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई। विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी सिंह के अनुसार इस तीन दिवसीय सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पंद्रहवीं विधानसभा का सप्तम सत्र होगा।'