फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश उपचुनाव: दमोह विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 56 फीसदी मतदान

Sat, 17 Apr 2021 03:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

  • दमोह जिले के निर्वाचन अधिकारी तरुण राठी ने बताया कि 11 बजे सुबह तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तहत शनिवार शाम पांच बजे तक 56 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। हालांकि, मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे।

विज्ञापन


2.39 लाख मतदाता तय कर रहे किस्मत
राठी ने बताया कि मतदान शाम सात बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सीट पर कुल 2.39 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.24 लाख पुरुष, 1.15 लाख महिलाएं और आठ थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 359 केंद्र बनाए गए हैं। इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

इस वजह से हो रहा उपचुनाव
लोधी वर्ष 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन पिछले साल यानी अक्टूबर 2020 में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए, जिससे यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट के लिए दो मई को दमोह जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें