फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: निगम-मंडलों के अध्यक्षों को मंत्री और उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा

Wed, 29 Dec 2021 07:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में निगम-मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए थे। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर अध्यक्षों को मंत्री और उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। 
 
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने दो दिन पहले ही निगम-मंडलों में नियुक्तियों की घोषणा की थी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों में 16 अध्यक्ष और 9 उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अध्यक्षों को राज्य शासन के मंत्री का दर्जा दिया है। साथ ही जिन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। 
विज्ञापन


नए आदेश के मुताबिक मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ, राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटौरिया, मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी, स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एंदल सिंह कंसाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया, संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष रणवीर जाटव, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष जसवंत जाटव, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंडल के अध्यक्ष रघुराज कंसाना, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बरेला और राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर को मंत्री पद का दर्जा दिया है।

वहीं, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे, राज्य बीज एवं फार्म  विकास निगम के उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष अजय यादव, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू, राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (खंडवा), स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष रमेश खटीक और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इन सभी को यह दर्जा पदभार ग्रहण करने के बाद मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें