फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर की जेलों पर फिर कोरोना का कहर, अधिकारियों समेत कई कर्मचारी संक्रमित

Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर

सार

  • केंद्रीय जेल इंदौर के कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार दांगी समेत कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित।
  • एक कैदी की कोरोना से संदिग्ध मौत के बाद जेल अधीक्षक भांगरे ने बंदियों की कोरोना जांच करानी बंद करा दी।
विज्ञापन
जिला जेल इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। इंदौर की जेलों में पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना बम फूट पड़ा है। केंद्रीय जेल इंदौर के कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार दांगी, कंपाउंडर अजीत हेजु, कंपाउंडर संदीप कुमार, मुख्य प्रहरी राजेन्द्र बाथलिया, प्रहरी महेंद्र कुमार, गोविंद भंवर और धर्मेन्द्र कटारे को कोरोना हो गया है। सहायक जेलर कुशवाह भी क्वारंटीन में है।

विज्ञापन


एक कैदी की कोरोना से संदिग्ध मौत के बाद जेल अधीक्षक भांगरे ने बंदियों की कोरोना की जांच करानी बंद करा दी है और गुपचुप तरीके से बीमार बंदियों का उपचार करा रहे है। पैरोल से 500 बंदियों के आने से जेल में सोशल दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। बैरक ठसा ठस भरे हैं। अगर बंदियों को पैरोल पर नही छोड़ा गया तो डर है कि कहीं कोरोना बम केंद्रीय जेल में ना फूट जाए । 

वही मूसाखेड़ी की सीआई जेल में जेलर आलोक वाजपेयी और दो बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।

बता दें कि मध्यप्रदेश के तीन जिले भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेशभर में रोज सामने आ रहे कुल मामलों में से करीब 55 फीसदी मामले इन्हीं जिलों में से हैं। सिर्फ वहीं सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर में मिल रहे तो सक्रिय मामले भोपाल में बढ़ रहे हैं। यही नहीं लोग कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। यही वजह है कि इंदौर में एक फार्म हाउस से कोविड-19 नियमों के उल्लंघन मामले में सोमवार को नौ लोगों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई। 
विज्ञापन


रोज एक हजार सक्रिय मामले
प्रदेश में रविवार को 14,185 सक्रिय मामले थे और रोज लगभग एक हजार मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यह संख्या 12,995 थी। स्वस्थ होने वालों की संख्या करीब 47 फीसदी ही रह गई है। रविवार को 2,276 की तुलना में 1075 मरीज ही स्वस्थ हुए। रविवार तक 2,70,000 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर के फार्म हाउस से नौ लोग गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस ने एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर कथित रूप से कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उप जिलाधिकारी प्रतूल सिन्हा ने बताया कि यहां सनराइज कॉलोनी इलाके स्थित फार्म हाउस में रविवार शाम छापेमारी की गई।

इस दौरान पुलिस की टीम ने रविवार को शहर में लगे लॉकडाउन और अन्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता पाया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए लगे लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के बावजूद इन आरोपियों ने फार्म हाउस में पार्टी की और वहां शराब भी परोसी गई। सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में फार्म हाउस मालिक एवं आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें