फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 529, अबतक 40 की मौत

Sat, 11 Apr 2020 11:07 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 529 पहुंच गई है। यहां अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 30 मौतें सिर्फ इंदौर में ही हुई हैं। वहीं भोपाल में संक्रमितों की संख्या 119 के पार पहुंच गई है। गंभीर हालात देख राज्य के 15 जिलों में कई इलाके हॉटस्पॉट घोषित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 529 कोरोना पॉजिटिव 
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 529 हो गई है और मौत का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। 
 

 
इंदौर में तीन की मौत
इंदौर में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर में इस संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गई है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले तीन दिन के दौरान दम तोड़ा। अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह बीमारियां भी थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 18 दिन के दौरान शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है।

विज्ञापन


आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

हमले के बाद जेल भेजा गया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव 
मध्यप्रदेश के इंदौर में शासकीय कर्मचारियों पर हमले के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जबलपुर जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसे जिला अस्पताल लाया गया और उसे आइसोलेट किया गया है।अब जेल में संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई है और इंदौर से इसे लाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इससे संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में चार आरोपियों को रासुका में जबलपुर जेल शिफ्ट किया गया था। 

धार में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
धार में 12 लोगों के खिलाफ धारा 144 उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इन 12 लोगों ने किसी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था।  

विज्ञापन

कलेक्टर मनीष सिंह की अस्पताल संचालकों से अपील

इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के बीच इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने आज अस्पताल संचालकों से बात कर पूर्ण सहयोग देने की अपील की। साथ ही अस्पताल कर्मचारियों को सख्त लहजे मे चेताया भी कि वो कल तक काम पर वापस आ जाएं।  एआईसीटीएसएल  प्रांगण में यलो केटेगरी के  अस्पताल संचालकों से  चर्चा उन्होंने कहा- इंदौर की जनता आपको भगवान की तरह देख रही है और पूरा शहर आपसे उम्मीद लगा कर बैठा है।कर रहे थे। सख्त लहजे में उन्होंने कहा कि कल तक  सभी अस्पतालों के कर्मचारी आ जाए। जो कर्मचारी  नहीं आएगा उसके खिलाफ  कानूनी कार्रवाई  की जाएगी। 

मनीष सिंह ने कहा कि जिस तरह का रवैया अस्पतालों ने अपनाया हुआ है उसे कोई भी पसंद नहीं कर रहा है। न शहर का जनप्रतिनिधि, न मीडिया, न शहर की जनता। इस मुश्किल वक्त में आप सभी लोगों को मिलकर साथ देना चाहिए, इस युद्ध में साथ लड़ना चाहिए। आप लोग पैसा कमाने का ही सोचते हैं, सेवा भाव भी रखिए। अगर आपको कोई समस्या है तो मुझे बताएं। आप भगवान हैं और आपका काम लोगों की जान बचाना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें