फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा डे के ट्वीट ने बदल दी मेरी जिंदगी, पुलिस वाले ने कहा शुक्रिया

Tue, 07 Mar 2017 10:47 AM IST
amarujala.com-Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
शोभा डे के ट्वीट से सुखिर्यों में आये मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत ने शोभा डे को धन्यवाद कहते हुए कहा कि उनके ट्वीट ने उनकी जिंदगी बदल दी है। 
विज्ञापन

मुंबई में डाक्टर ने उनका मुफ्त में सफल इलाज किया। वे बीते शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हुए थे।  

शनिवार रात मुंबई के लिए रवाना होने से पहले 180 किलोग्राम वजन के मध्यप्रदेश पुलिस के पुलिस इंस्पेक्टर दौलतराम जोगावत ने बताया, ‘शोभा डे द्वारा किये गये एक गलत ट्वीट ने मेरी जिंदगी बदल दी है।’ उन्होंने कहा, ‘शोभा डे के ट्वीट के बाद मीडिया ने जिस तरह से इस मुद्दे को उठाया, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि इलाज के बाद मुझे अब और अच्छी  जिंदगी मिलेगी।’

बता दें कि जोगावत के मोटापे का मुफ्त इलाज करने के लिए देश के जाने माने डॉक्टर मुफज्जल लकड़ावाला का मुंबई स्थित संस्थान ‘सेंटर फॉर ओबेसिटी एण्ड  डाइजेस्टिव सर्जरी’ (सीओडीएस) आगे आया और मुफ्त में उनके इलाज का कदम उठाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है मामला

मालूम हो कि शोभा डे ने 21 फरवरी को एक मोटे पुलिस वाले की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, आज मुंबई में काफी भारी पुलिस बंदोबस्त है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने  ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया था। मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मिस डे हमें मजाक पसंद है, लेकिन इस बार बिल्कुल अच्छा नहीं है।

यह यूनिफॉर्म और यह पुलिसवाला उनका नहीं है। हम आप जैसे जिम्मेदार लोगों से और भी बेहतर जिम्मेदारीपूर्ण रवैये की उम्मीद करते हैं। मुंबई पुलिस के इस ट्वीट के बाद शोभा डे ट्विटर यूजर के निशाने पर आ गईं थी।

बता दें कि पुलिस वाला महाराष्ट्र पुलिस के बजाए मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर मध्यप्रदेश के नीमच में तैनात है। उनके मोटापे को लेकर देश भर के मीडिया एवं सोशल मीडिया में जमकर हो-हल्ला मचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें