शोभा ओझा की माताजी सरम्मा थॉमस का निधन
- फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शोभा ओझा की माताजी श्रीमती सरम्मा थॉमस का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। देवास की सैन थॉम एकेडमी की अध्यक्षा श्रीमती थॉमस अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।
बेटी शोभा ओझा के अलावा उनकी एक और बेटी सुधा फिलिप्स हैं। इसके अलावा बेटे सुनील थॉमस इंदौर विकास प्राधिकरण में कार्यपालन यंत्री रह चुके हैं। लाला फिलिप्स (रिटायर्ड ऐडिशनल कमिश्नर, इनकम टैक्स विभाग), अनिल ओझा (व्यवसायी) और श्रीमती हैंसी थॉमस (डायरेक्टर, सैन थॉम ऐकेडमी, देवास) की वह सास थीं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने बताया कि सरम्मा थॉमस के अंतिम संस्कार की रस्म 18 नवंबर 2019, सोमवार को सुबह 11 बजे, उनके निवास फडनीस कॉलोनी में होगी। दोपहर 12:30 बजे मार्थोमा चर्च, बेस्ट प्राइस के पास उनके अंतिम संस्कार का द्वितीय चरण रखा गया है। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे नौलखा कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।