फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की लोगों से अपील, कहा- मेरे जन्मदिन पर बैनर-पोस्टर न लगाएं

Sun, 17 Nov 2019 05:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों से अपील की है कि 18 नवंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर कहीं किसी प्रकार का बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, फ्लेक्स आदि ना लगाया जाए। कमलनाथ ने ट्वीट किया, 18 नवम्बर को मेरे जन्मदिन पर कोई बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स, फ्लेक्स आदि ना लगाएं। लोग, संस्थाएं और कार्यकर्ता इस तरह के प्रचार से दूर रहें।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि कमलनाथ अपने जन्मदिन पर बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की समृद्धि तथा खुशहाली की कामना करेंगे। बाबा केदारनाथ मंदिर के पट अभी बंद हैं और उनकी पालकी गुप्तकाशी में है, कमलनाथ वहीं दर्शन करेंगे।

इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कमलनाथ ने यह अपील जनहित में की है ताकि उनके जन्मदिन पर होर्डिंग, पोस्टर या बैनर लगाकर सड़कों को खराब ना किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कमलनाथ अनावश्यक खर्च के खिलाफ हैं। उनका मानना है कि पोस्टरों और होर्डिंग पर होने वाले अनावश्यक खर्च का उपयोग मानव सेवा और परोपकार के कार्यों में करना चाहिए।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का जन्मदिन सोमवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभाकक्ष में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। मालूम हो कि कमलनाथ ने हाल ही में प्रदेश की खूबसूरती बिगाड़ने और यातायात में बाधा बनते व दुर्घटनाओं को खुला न्योता देने वाले अवैध होर्डिंगों को हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें