फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक नारायण पटेल भाजपा में शामिल, शिवराज ने कसा तंज

Thu, 23 Jul 2020 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए नारायण पटेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। खंडवा जिले की मांधाता से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना त्याग-पत्र सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की। इसके बाद शाम को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा, शिवराज सिंह और अन्य नेता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में पटेल ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।
 

कांग्रेस इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गई है : मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कांग्रेस पार्टी को ट्विटर पार्टी करार दिया और कहा कि इसके नेता ट्विटर ट्विटर खेलते रहते हैं। 

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटेल का पार्टी में स्वागत करते हुए चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गई है। इसके नेता ट्विटर ट्विटर खेलते रहते हैं।’  

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चौहान ने आरोप लगाया, राहुल भारत की बात नहीं, चीन की बात करते हैं। उनको सपने में भी मोदी जी दिखते हैं। प्रदेश में पिछली कमलनाथ सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सरकार में थे तो प्रदेश की दुर्गति कर दी। कांग्रेस में हताशा का माहौल है। यहां (मप्र) भी एक ही आदमी सब कुछ है, दिल्ली में एक ही परिवार। यहां पहले सीएम, फिर प्रदेश अध्यक्ष, सब एक ही आदमी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मांधाता में विकास का काम भाजपा ने किया। 15 माह में कोई काम नहीं हुआ। इस अवसर पर पटेल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि मेरा मानना है कि केवल भाजपा ही मेरे क्षेत्र और प्रदेश का विकास करेगी।

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर भगवा दुपट्टा पहनाकर पटेल का भाजपा में भाजपा में स्वागत किया।

बता दें कि आगामी उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। उपचुनाव से पहले निश्चित तौर पर यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले हाल ही में कांग्रेस के दो विधायकों नेपानगर से सुमित्रा देवी और बड़ामलहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी ने इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें