फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कोरोना से बचाव के लिए विधायक अपने क्षेत्र में कर सकेंगे फंड का उपयोग

Sat, 11 Apr 2020 03:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है। शिवराज ने कहा है कि राज्य के विधायक अपनी विधायक निधि का उपयोग अपने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए खर्च कर सकेंगे। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां विधायक इस निधि को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए खर्च करेंगे।

विज्ञापन


राज्य कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी विधायक कोरोना से बचाव के लिए अपने विधायक निधि का उपयोग अपने क्षेत्र में कर सकते हैं। 

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। शहर में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर में इस संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें