खरगोन में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी तक कुल 86 प्रतिशत व्यक्तियों को पहली खुराक दी गई है। मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक कोराना का पहला टीका लगाने वाला राज्य बन गया है।
मध्यप्रदेश के खरगोन में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में 26 सितंबर तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 6.11 करोड़ खुराक जा चुकी है। अभी तक कुल 86 प्रतिशत व्यक्तियों को पहली खुराक दी गई है। मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक कोराना का पहला टीका लगाने वाला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि थोड़ा धन की कमी है लेकिन मैंने फैसला किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सभी को कोरोना की खुराक दी जाए। भले ही मुझे झिरन्या सिंचाई परियोजना, जिसकी अनुमानित लागत 1400 करोड़ रुपये है, उसके लिए ऋण लेना पड़े।