फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'एक व्यक्ति को दूल्हे के रूप में दिखाया और शादी किसी और की कर दी'

Fri, 25 Sep 2020 11:08 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, गुना
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan and Jyotiraditya Scindia - फोटो : Twitter@ChouhanShivraj
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में उपचुनाव होने वाले है। ऐसे में भाजपा की ‘शिव-ज्योति एक्सप्रेस’ अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रही है। गुना जिले के बमौरी विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचार करने पहुंचे। 

विज्ञापन


बमोरी में सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की प्रगति व जनता की सेवा ही मेरे जीवन का ध्येय है। कोरोना से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में भी हमने प्रदेश विकास एवं जनकल्याण के कार्य को रुकने नहीं दिया। गुना के बमोरी विधानसभा में 600 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
 


इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनावों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर वोट मांगे, लेकिन फिर कमलनाथ के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई। बमौरी विधानसभा सिंधिया का गढ़ है, जो इस साल मार्च में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि 'कांग्रेस ने लोगों को धोखा दिया। यह एक व्यक्ति को दूल्हा के रूप में दिखाने जैसा था, किसी और की शादी का जुलूस निकाला और फिर दूसरे की शादी कर दी।' सिंधिया के वफादार रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि सीएम बनने के बाद कमलनाथ कभी भी कहीं नहीं गए, लेकिन सिंधिया ने उनके साथ विकास के सवाल उठाने वाले लोगों से मुलाकात की। महेंद्र सिंह सिसोदिया भाजपा में शामिल होने से पहले बमौरी से कांग्रेस के विधायक थे।

सिसोदिया ने कहा कि कमलनाथ के विकास कार्यों पर किसी भी प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार के पास पैसा नहीं था। सिसोदिया ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में हमने जितनी भी योजनाओं को लाया था उसे रोक दिया गया था और ये योजानएं अब फिर से शुरू होंगे।

चौहान और सिंधिया ने निर्वाचन क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर, सिंधिया ने कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर उन्हें 'देशद्रोही' कहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'वे सिंधिया परिवार के मुखिया को देशद्रोही कहते हैं। उन्हें यह पता लगाने के लिए इतिहास के पन्नों को पलटना चाहिए कि जब मेरी दादी (विजयाराजे सिंधिया) के साथ अन्याय हुआ था, पूर्व सीएम डीपी मिश्रा को धूल चाटना पड़ा था।'

सिंधिया ने कहा कि 'मेरे पिता ने कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए एमपी विकास कांग्रेस की स्थापना की थी।' उन्होंने कहा कि नाथ और सिंह ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है और ऐसे लोगों को हराने के लिए वह सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें