मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने आवास पर दिवाली पूजन किया। अपने परिवार के साथ सीएम शिवराज ने पूजा-अर्चना की। दिवाली की पूर्वसंध्या पर शिवराज सिंह खरीदारी करने बाजार भी पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी के साथ महालक्ष्मी की मूर्ति खरीदी थी।
बता दें कि शिवराज ने एलान किया था कि दिवाली के मौके पर पटाखों पर बैन नहीं लगेगा। उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश में दिवाली के दिन पटाखों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि राज्य में पटाखों पर बैन नहीं लगेगा लेकिन चीनी पटाखे नहीं जलाए जाएंगे।
दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था कि मध्यप्रदेश खुशियों का प्रदेश है। यहां पर हम खुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हां, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध जरूर है। आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी मनाएं, पटाखे जलाएं और धूम-धाम से दिवाली मनाएं।