फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Mon, 06 Jul 2020 06:54 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिले शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मार्च 2020 में मुख्यमंत्री बनने के उपरांत राष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को राज्य की वर्तमान कोरोना स्थिति की जानकारी और अन्य विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन


साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित दो पुस्तिकाओं ’उम्मीद’ और ’मध्यप्रदेश-विकास के प्रतिबद्ध प्रयास’ की प्रतियां राष्ट्रपति को भेंट की। शिवराज सिंह ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने उप राष्ट्रपति को राज्य में गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन और खरीद की जानकारी दी। चौहान ने कहा कि नायडू को राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें