फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: नए साल की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज परिवार संग शिर्डी रवाना, वीडियो जारी कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Fri, 31 Dec 2021 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर सपरिवार शिर्डी के लिए रवाना हो गए। वे साईंबाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों को वीडियो जारी कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज परिवार संग शिर्डी रवाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर सपरिवार शिर्डी के लिए रवाना हो गए। वे बीते कई सालों से नए साल की शुरुआत शिर्डी दर्शन से करते आ रहे हैं। वे साईंबाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों को वीडियो जारी कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित साईंबाबा के दर्शन के लिए शिर्डी रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने भोपाल के हमीदिया अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिवराज में बढ़ते कोरोना को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की। सूत्रों का कहना है कि इस बार शिर्डी में शिवराज प्रदेश को कोरोना की रोकथाम के लिए प्रार्थना भी करेंगे। शिर्डी दर्शन के उपरांत कल वे नासिक भी जाएंगे। वहां त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर पूजन करेंगे। दो जनवरी को भोपाल पहुंचेंगे।

हर साल जाते हैं साईंबाबा के दर्शन करने
बता दें कि बीते कई सालों से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नए साल की शुरुआत करने शिर्डी जाते हैं। पूरा परिवार साथ होता है। इस बार भी परिजन साथ गए हैं। दो जनवरी वे भोपाल लौटेंगे। शिर्डी रवाना होने से पहले शिवराज ने वीडियो जारी कर प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें