फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: छतरपुर में कार और ट्रक की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Tue, 18 Aug 2020 03:46 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, छतरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में छतरपुर से 18 किलोमीटर दूर गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी अतुल दीक्षित ने बताया की मंगलवार सुबह एक कंटेनर ट्रक और इंडिगो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार जंग बहादुर (35) उनकी पत्नी विशाखा (30) और उनके पड़ोसी रोहित तिवारी (20) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जंग बहादुर के दो बच्चे घायल हैं जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दीक्षित ने बताया कि गढ़ीमलहरा निवासी जंगबहादुर का परिवार और पड़ोसी का एक लड़का अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट दर्शन करने के लिए गए थे। वह दर्शन करके मंगलवार सुबह लौट रहे थे तभी गढ़ीमलहरा थाने के पास यह सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और ट्रक को जब्त कर थाने में रखवा दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें