फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती की तबीयत बिगड़ी, अरविंदो अस्पताल में किया गया शिफ्ट

Tue, 18 Aug 2020 02:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

इंदौर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती की तबीयत बिगड़ गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंदौर के यूनिक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां से मंगलवार को अरविंदो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है।

विज्ञापन


अरविंदो अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की जानकारी जिराती ने खुद ट्वीट करके दी है। जिराती ने ट्वीट किया "साथियों नमस्कार, सेहत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों और आदरणीय कैलाश विजयवर्गीय जी के निर्देश पर अब अरविंदो में उपचार करवा रहा हूं, आप लोगों की दुआओं का जल्द असर दिखाई देगा, मैं जल्द स्वस्थ होकर आप लोगों के बीच नई ऊर्जा के साथ आऊंगा, आप सब कोरोना प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें।"

 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें