मध्यप्रदेश में आगर मालवा के सुसनेर पुलिस थाने में एक महिला की शिकायत पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजीव उइने ने बताया, पीड़िता ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
राजीव उइने ने कहा कि 2021 में फिर से निकाह करके महिला पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर मारपीट और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज़ किया गया है।