फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर पहुंचने से पहले सिंधिया गिरफ्तार, 24 घंटे में तीन किसानों ने की आत्महत्या

Tue, 13 Jun 2017 07:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से मिलने मध्यप्रदेश के मंदसौर जा रहे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर में धारा 144 लागू होने के बावजूद सिंधिया मंदसौर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले स‌िंधिया ने कहा कि 'चाहे सरकार 144 धारा लगा ले मैं जाकर ही रहूंगा और मुझे जाने से कौन रोक सकता है। उन्होंने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को जानने की कोशिश करुंगा। बता दें ‌कि  राज्य में 24 घंटे में 3 किसानों के खुदकुशी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कल मंदसौर का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Congress leader Jyotiraditya Scindia arrested under section 151  #Mandsaur pic.twitter.com/mh7E9aWsub — ANI (@ANI_news) June 13, 2017 हालांकि शाम के समय सिंधिया को पर्सनल बांड पर रिहा कर दिया गया।
Madhya Pradesh: Congress leader Jyotiraditya Scindia released on personal bond. He was arrested under section 151, earlier today #Mandsaur— ANI (@ANI_news) 13 June 2017
विज्ञापन


इससे पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर में मारे गए किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को नीमच से पुलिस ने हिरासत में लिया है। हार्दिक अपने समर्थकों के साथ वहां जा रहे थे। Madhya Pradesh: Patidar quota stir leader Hardik Patel detained in Neemuch, on his way to #Mandsaur pic.twitter.com/UgaDFe69jr — ANI (@ANI_news) June 13, 2017

थाना फूंकने की धमकी देने वाली वाली विधायक एक और वीडियो आया सामने

दूसरी ओर थाना फूंकने की धमकी देने वाली शिवपुरी की विधायक शकुंतला खटिक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पुलिस को धमकी देते हुए दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि उन पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 

मंदसौर में किसान आंदोलन के वक्त थाने को जलाने की धमकी देने वाली कांग्रेस विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल शकुंतला फरार हैं। उनके हिंसा के भड़काने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उधर मंदसौर में फायरिंग से हुई किसानों की मौत पर पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधवार को जिले का दौरा करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने सोमवार को देर रात में गृह सचिव मधु खरे को हटाकर के केदार शर्मा को नया गृह सचिव बना दिया था।  

इस वीडियो में दिख रहा था कि कांग्रेस विधायक किसानों को आगजनी और हिंसा के लिए उकसा रही थीं। शकुंतला खटीक शिवपुरी के करेरा से कांग्रेस की विधायक हैं। शकुंतला का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें शकुंतला अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का पुतला जला रही थीं।

फायर बिग्रेड ने पानी डाला तो वह भी भीग गईं। नाराज विधायक बोलीं, ‘टीआई ने मेरे ऊपर पानी कैसे डाला? इस नालायक, भ्रष्टाचारी को तीन दिन में हटाओ। एसपी को बुलाओ, तब तक मैं धरना दूंगी। थाने में आग लगा दो।’

शिवराज के गृह जिले में किसान ने की आत्महत्या

cm shivraj singh chauhan - फोटो : social media
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 72 घंटे पहले दिए गए कर्ज माफ करने के आश्वासन के बावजूद किसानों द्वारा खुदकुशी करने का सिलसिला जारी है। खुद मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सीहोर में एक किसान ने कर्ज न चुका पाने की स्थिति में खुदकुशी कर ली है।

इस किसान पर 6 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था, जिसको वो चुका नहीं पाया था। इसी से परेशान होकर के 55 साल के दुलचंद ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली है। किसान जिले की रेहटी तहसील के गांव जाजना का रहने वाला था।

मृतक किसान के बेटे शेर सिंह ने बताया घर में अकेले होने पर जहर पी लिया। शेर सिंह ने कहा कि पिता पर बैंक का चार लाख रुपये और अन्य जनों से लिय़ा गया 2 लाख रुपये बकाया था।
विज्ञापन

होशंगाबाद में किसान ने की खुदकुशी

सीहोर के बाद अब होशंगाबाद के सिवनी मालवा के रहने वाले 68 वर्षीय किसान माखन लाल दिगोलिया ने भी कर्ज से परेशान होकर के पेड़ से लटक कर के खुदकुशी कर ली है। 
  Madhya Pradesh: A 68-year-old farmer Makhan Lal Digolia commits suicide by hanging himself from a tree in Hoshangabad's Seoni Malwa. — ANI (@ANI_news) 13 June 2017
वहीं मंदसौर जाने की कोशिश कर रहे पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को पुलिस ने नीमच में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अपनी तरफ से किसी भी नेता को मंदसौर जाने से रोक रही है ताकि वहां शांति स्थापित की जा सके। 
  Madhya Pradesh: Patidar quota stir leader Hardik Patel detained in Neemuch, on his way to #Mandsaur pic.twitter.com/UgaDFe69jr — ANI (@ANI_news) 13 June 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें