फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा, 25 जून को 8702 ग्राम पंचायत में होगा मतदान

Thu, 23 Jun 2022 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 25 जून को प्रथम चरण में 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की 8 हजार 702 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे से प्रचार थम गया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 25 जून को प्रथम चरण में 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की 8 हजार 702 ग्राम पंचायत में मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे से प्रचार थम गया।
विज्ञापन


प्रदेश में पंचायत चुनाव में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इस दिन 27 हजार 49 मतदान केंद्र में एक करोड़ 49 लाख 23 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रथम चरण में 341 जिला पंचायत सदस्य, 2533 जनपद सदस्य, 8662 सरपंच और 1,35,914 पंच का चुनाव होगा। दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान 1 जुलाई और 8 जुलाई को होगा। प्रथम चरण की मतगणना 28 जून को होगी। तीनों चरणों के पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को होगी।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नरसिंहपुर और हरदा जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पहले चरण में ही पूरी हो जाएगी। आयोग की तरफ से बताया गया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। मतदान दल एक दिन पहले शाम को ही केंद्रों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें