जबलपुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बरगी बाइपास के पास एक बस और ट्रक की टक्कर होने से एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। बरगी पुलिस थाना प्रभारी आरडी द्विवेदी ने रविवार को बताया कि यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार, बस एवं ट्रक के बीच टक्कर के बाद बस पलट गई, जिससे बस में सवार एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। बस कटनी से बालाघाट जा रही थी। द्विवेदी ने बताया कि घायलों को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।