फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की मुलाकात

Thu, 14 Apr 2022 06:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम शिवराज के साथ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम हाउस में मुलाकात की। सीएम चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर मुलाकात की जानकारी साझा की। सीएम चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'आज निवास पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात आनंदपूर्ण रही। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख सामाजिक विषयों पर आपकी फिल्मों ने जागरूकता का संदेश दिया है।' सीएम चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमान और जैन इंजीनियर्स सोसायटी के सदस्यों के साथ भोपाल के स्मार्ट पार्क में गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया।

 

एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी की शूटिंग के चलते इन दिनों झीलों के भोपाल में हैं। बीते दिनों अक्षय ने प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम  मिश्रा से मुलाकात की थी। अक्षय ने गृहमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा की थी वहीं, अक्षय कुमार ने भोपाल के खाने और खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की थी।

विज्ञापन




विज्ञापन



 

विज्ञापन

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ एक्टर अक्षय कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी 1 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली हैं। बता दें इससे पहले अक्षय पैडमैन, टॉयलेट- एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें