फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: देवास में महिला सांसद के फोटो पर फेंका गोबर, गोबर से चूल्हा जलाने को लेकर दिया था बयान

Wed, 13 Apr 2022 07:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

मध्य प्रदेश के देवास में कांग्रेस ने भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के फोटो पर गोबर फेंक दिया। ऐसा इसलिए किया क्योंकि सांसद ने बयान दिया था कि सिलेंडर चाहे महंगे हो जाएं। आत्मनिर्भर बनो। गोबर से चूल्हे जलाओ। इस बात पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
सांसद दुग्गल के फोटो पर गोबर फेंकते हुए कांग्रेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के देवास में सांसद की तस्वीर पर गोबर फेंका गया। वजह यह रही कि हरियाणा के सिरसा से सांसद ने यह बयान दिया था कि सिलेंडर चाहे कितना महंगा हो जाए फर्क नहीं पड़ेगा। गोबर से चूल्हा जलाकर आत्मनिर्भर बनो।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ के नेतृत्व में भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के बयान का विरोध जताया गया। विरोध स्वरूप महिला कांग्रेस नेत्रियों रेखा वर्मा, वंदना पांडे, ललिना सारोलिया, साधना प्रजापति ने सांसद सुनीता दुग्गल के फोटो पर गोबर फेंका।

जिलाध्यक्ष गौड़ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का कमर तोड़ रखा है। महंगाई की मार से बचने के लिए अब भाजपा की एक महिला सांसद ने लोगों को आत्मनिर्भर होने का सुझाव दिया है। भाजपा सांसद ने कहा है कि गोबर से चूल्हा जलाकर आत्मनिर्भर बनो, सिलेंडर चाहे जितना महंगा हो जाए फर्क नहीं पड़ेगा। यह आइडिया हरियाणा के सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने दिया है। दुग्गल कहती है कि प्रधानमंत्री जी बार-बार कहते हैं आत्मनिर्भर भारत। क्या है आत्मनिर्भर भारत..। अरे अपने गांव के गोबर से घर का चूल्हा जलाओ। हो गया आत्मनिर्भर। अब सिलेंडर चाहे एक हजार हो या दो हजार फर्क नहीं पड़ना। गौड़ ने कहा कि अगर गोबर से चूल्हा जलाकर हमारा देश आत्मनिर्भर बनने वाला है तो माननीय प्रधानमंत्री क्यों करोड़ों अरबो रुपये प्रधानमंत्री उज्जवला ज्योति योजनाओं पर किसलिए खर्च कर रहे हैं। मोहतरमा कहना क्या चाहती है मोदी जी बोलते हैं महिलाओं को चूल्हे से छुटकारा दिलाने के लिए उज्जवला योजना लेकर आए हैं और आप वापस चूल्हा जलाने को बोल रही है। जनता को अनारकली बना दो, ना जीने दो, ना मरने दो। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बिक्री के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : सोशल मीडिया

इधर दूसरी तरफ शराब बिक्री के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी के नाम निरीक्षक निधि शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि लायसेंसी दुकानदारों द्वारा हर गली मोहल्ले में अपने एजेंट नियुक्त कर चौराहों से खुलेआम शराब बेची जा रही है। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस प्रकार की शराब बिक्री करने वालों पर कठोर कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए एवं जिस लायसेंसी दुकानदार द्वारा एजेंट नियुक्त किए गए हैं उनका लायसेंस निरस्त किया जाए।

झाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि नई दुकान के क्षेत्र में भी भय का वातावरण व्याप्त है। जिस प्रकार भोपाल बायपास चौराहा पर नई शराब की दुकान खुली है उस चौराहे पर चार्टड बस की सवारी का चढ़ना-उतरना करती है। ऐसे में वहां पर शराब दुकान का खुलना आने वाले समय में किसी आपराधिक घटना का कारण बन सकता है, जबकि उसी दुकान के पास एक स्कूल भी स्थित है। नियम के अनुसार स्कूल के पास शराब दुकान का संचालन अवैध है। शहर में कई जगहों पर बिना लायसेंस के अहाते बेखौफ संचालित किए जा रहे हैं। युकां ने चेतावनी दी है कि यदि आबकारी विभाग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें