फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार कनपटी पर मारी तीन गोली

Thu, 17 Jan 2019 08:35 PM IST
अनिल पांडेय क्राइम डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रह्लाद बधवार - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना महू-नीमच रोड पर गुरुवार शाम को हुई जब बुलेट से आए एक बदमाश ने बंधवार की कनपटी पर तीन गोलियां चलाईं। घटना कंट्रोल रूम से महज 300 मीटर दूरी पर हुई। वारदात के बाद बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग गया। कनपटी पर तीन गोली लगने के बाद करीब 10 मिनट तक नपाध्यक्ष मौके पर ही पड़े रहे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पहचाना और टैक्सी से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटना से उनके समर्थकों में खासा रोष है। इसके बाद बाजार भी धड़ाधड़ बंद हो गए। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। इस घटना पर पूर्व सीएम शिवराज सिेंह चौहान ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम एक पत्र लिखा है वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था को निशाने पर लिया है।

प्रारंभिक जानकारी में हत्या का कारण जमीन विवाद सामने आया है। जानकारी अनुसार बंधवार शाम को एक दुकान पर बैठे हुए थे तभी बुलेट पर सवार एक बदमाश ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी। कोई कुछ समझ पाए, इसके पहले हमलावर बुलेट वहीं छोड़कर भाग निकला। माना जा रहा है कि हत्यारा पेशेवर शूटर हो सकता है। मामले में पुलिस क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


20 जून 1962 को जन्मे प्रहलाद बंधवार भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता थे। वह 80 के दशक से पार्टी से जुड़े थे। 1987 से 1992 में भाजयुमो में जिला महामंत्री रहे। इस दौरान 1997-98 से 2003 तक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष का पद भी संभाला था। बाद में भाजपा जिला महामंत्री भी रहे।

2005 में पहली बार उन्हें भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में उतारा था। उस समय वे कांग्रेस के पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल को लगभग 13 हजार मतों से हराकर विजयी हुए थे। इसके बाद 2010 को नपाध्यक्ष पद से हटने के बाद जिला महामंत्री बने थे, फिर दिसंबर 2015 में हुए नपा चुनाव में पार्टी ने फिर से बंधवार को नपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया था। इस बार उन्होंने सोमिल नाहटा को लगभग 6700 मतों से पराजित किया था। इसके बाद से अभी उनका कार्यकाल चल ही रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें