फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस मंत्री या विधायक को नहीं लड़ाएगी लोकसभा चुनाव 2019

Thu, 17 Jan 2019 11:41 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Congress
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में किसी मंत्री या विधायक को चुनाव नहीं लड़ाएगी। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस बारे में मंथन कर रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। इस तथ्य को इसका कारण माना जा रहा है। 
विज्ञापन


अगर कांग्रेस पार्टी किसी मंत्री या विधायक को लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारती है और वह जीत जाता है तो उस उम्मीदवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ेगा। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस को यह आंशका है कि वह उस विधानसभा सीट को दोबारा जीत पाएगी या नहीं। 

वर्तमान में विधानसभा में कांग्रेस के 114 विधायक हैं। सरकार के लिए जादुई आंकड़ा 116 सीटें हैं। यानि जादुई आंकड़ें से दो सीट कम कांग्रेस 4 निर्दलीयों, बसपा के 2 विधायकों और सपा के एक विधायक के सहयोग से सरकार बना पाई है। इस परिस्थिति के मद्देनजर पार्टी यह विचार कर रही है कि किसी भी विधायक या मंत्री को चुनाव नहीं लड़ाया जाए, जिससे उसकी दिक्कतें बढ़ें। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस पार्टी विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा में भी युवाओं और महिलाओं को टिकट देने पर भी विचार कर रही है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कई सीटों पर नए और युवा चेहरों को मौका दिया था। इनमें से बहुत से उम्मीदवार चुनाव में विजयी रहे। राज्य में चुनाव नतीजों जो विश्लेषण आलाकमान के पास दिल्ली भेजा गया है, उसमें इस बात का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें