फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पंचतत्व में विलीन हुए भगवतशरण माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 15 Dec 2021 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवतशरण माथुर का मंगलवार को निधन हो गया, बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष समेत नेताओं-कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
भगवतशरण माथुर को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हमारे वरिष्ठ नेता माथुर जी हमारे बीच में नहीं रहे। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। माथुर साहब एक ऐसे कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया। मैं मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
विज्ञापन


यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में स्व. भगवतशरण माथुर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवतशरण माथुर का मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार दोपहर में उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनार्थ प्रदेश भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर लाई गई। यहां प्रदेश अध्यक्ष शर्मा सहित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से स्व. माथुर की अंतिम यात्रा सुभाष नगर विश्राम घाट पहुंची। भतीजे जयेश माथुर ने मुखाग्नि दी।

17 को प्रदेश कार्यालय में होगी श्रद्धांजलि सभा
सुभाष विश्राम घाट में शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रातः 8 बजे अस्थि संचय किया जाएगा। 17 दिसंबर को शाम 5 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में स्व. माथुर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। विश्राम घाट में उपस्थित सभी नेताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर स्व. माथुर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें