फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: शादी से पहले बरात, न्योता देने बैंड-बाजा लेकर घोड़ी पर सवार दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर

Wed, 22 Jun 2022 03:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

एमपी के बुरहानपुर में शादी से पहले की बरात देखकर लोग चौंक गए। घोड़ी पर सवार दुल्हन अपनी शादी का न्योता देने दूल्हे के घर बैंड बाजों के साथ पहुंची। 
विज्ञापन
घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में शादी से पहले बरात निकली। एक युवती अपने होने वाले दूल्हे को अपनी शादी का न्योता देने घोड़ी पर सवार होकर उसके घर पहुंच गई। साथ में बैंड-बाजा और रिश्तेदारों को भी लेकर गई थी। 
विज्ञापन


ये नजारा था बुरहानपुर शहर का। नवदुर्गा चौक से शनवारा के बीच ये बरात निकली। बता दें कि बुरहानपुर में रहने वाली इंजीनियर गर्ल वैष्णवी की शादी भारतीय सेना के एमईएस डिपार्टमेंट में इंजीनियर अरविंद गुजराती से होने वाली है। गुजराती समाज में कन्या गाडरी की परंपरा होती है। इसमें होने वाली दुल्हने अपने दूल्हे को शादी का न्योता देने जाती है। 

वैष्णवी ने बताया गुजराती समाज में शादी के लिए मन्नत मांगी जाती है। फिर उसके पूरा होने पर इस परंपरा को निभाया जाता है। दुल्हन वैष्णवी के परिजन चाचा सुधीर गुजराती ने बताया, हमारे समाज में यह परंपरा है कि शादी के एक दिन पहले दुल्हन घोड़े पर सवार होकर दूल्हे को न्योता देने जाती. इस न्यौता का मतलब होता है कि दूल्हा अगले दिन दुल्हन के घर बारात लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें