फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को बंधक बनाकर बलात्कार करता था बाबा, पकड़ा गया तो बोला- इसे खरीदा था

Sun, 10 Dec 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
वीडियो स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है, सफेद पोशाक पहनकर लोगों को धोखा देना वाला यह बाबा 13 साल की मासूम का बलात्कार करता था।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, एक शख्स अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को सात हजार रुपए में उसको बेच गया था, जिसके बाद उसने चारों को बंधक बना लिया था और उनमें से सबसे बड़ी बेटी का बलात्कार करता था। चारों बच्चों में बाबा ने अपना ऐसा खौफ बैठाया हुआ है कि वे वापस आश्रम नहीं जाना चाहते हैं।

हैवानियत की हदें पार, चार 'बेटियां' बनी हवस की शिकार

 'दोस्तों' को छुड़ाने के लिए चंदा मांग रहे थे बच्चे: लोगों को बाबा की काली करतूतों पर शक ना हो इसलिए उसने सभी बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया था। स्कूल में एक दिन बच्चों ने अपने साथ पढ़ने वालों को सब बता दिया था। जिसके बाद बच्चे उस बाबा के पास गए और कहा कि वह उनके दोस्तों को छोड़ दे। इसपर बाबा ने कहा कि उसने सात हजार रुपए देकर बच्चों को खरीदा है, अगर उसे वह पैसे वापस मिल जाएंगे तो वह उनको छोड़ देगा।
विज्ञापन


ऐसे में बच्चों ने आसपास जाकर चंदा मांगना शुरू कर दिया, लोगों ने जब बच्चों से चंदा मांगने की वजह पूछी तो उन्हें सब पता चल गया। फिर मामले पुलिस के पास पहुंचा और बाबा को पकड़कर बच्चों को छुड़वाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें