फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: छतरपुर एसडीएम पर जानलेवा हमला, कार्यालय में नकाबपोशों ने की फायरिंग, गाड़ी भी तोड़ी

Wed, 05 Feb 2020 02:59 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एसडीएम कार्यालय में नकाबपोशों ने घुसकर फायरिंग की। इस हमले में एसडीएम सपकाले और कार्यालय के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की।

विज्ञापन


हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि कोई भी हमलवार उनके हत्थे नहीं चढ़ा। बताया जा रहा है कि एसडीएम भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में थे।

चश्मदीदों के अनुसार, मुंह पर कपड़ा बांधकर आए आधा दर्जन हमलावरों ने एसडीएम कार्यालय में बंदूक और लाठी-डंडों की सहायता से हमला कर दिया। उन्होंने एसडीएम का वाहन और कार्यालय का गेट भी तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद एएसपी जयराज कुबेर, एडीएम प्रेमसिंह चौहान, नगर पालिका सीएमओ अरुण पटैरिया और सीएसपी भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें