फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में अब ओबीसी वर्ग को मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण, विधानसभा से विधेयक पारित

Tue, 23 Jul 2019 05:38 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा में 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण विधेयक पारित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को सर्वसम्मति से राज्य में इस विधेयक को पास किया है। जिसके बाद अब से मध्य प्रदेश के ओबीसी वर्ग को सरकारी नौकरी और शिक्षा में 27 फीसदी आरक्षण मिलेगा। बता दें राज्य में अभी तक ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, लेकिन इस विधेयक के पास होने के बाद अब से 27 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

विज्ञापन






प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने आरक्षण बिल में सुधार करते हुए मार्च 2019 में इस अध्यादेश को पेश किया था। सरकार ने बीते 4 जून को ही कैबिनेट बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए प्रदेश में 27 फीसदी आरक्षण के प्रपोजल को मंजूरी दी थी, जिसके बाद अब यह विधेयक पारित होने के बाद मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें