फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुंडों को टिकट' बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की पीएम मोदी की शिकायत 

Sun, 18 Nov 2018 06:37 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी की चुनाव आयोग से शिकायत
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा़ में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में उनके बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के इस दावे पर कि कमलनाथ ने एक अंदरुनी बैठक में गुंडों, बदमाशों को टिकट देने की बात कही थी, चुनाव आयोग का रुख किया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की है। चिट्ठी में कहा गया है कि छिंदवाडा़ की रैली में पीएम ने झूठ कहा कि कमलनाथ ने एक बैठक में गुंडों-बदमाशों को टिकट देने की बात कही थी।   




बता दें कि इसी तरह का वीडियो पिछले महीने वायरल हुआ था जिसमें कलमनाथ गुंडों को भी टिकट देने की बात कह रहे हैं बशर्ते वह चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो। इसे लेकर तब भी कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने छिंदवाड़ा की रैली में इसे लेकर कमलनाथ को घेरा और जनता से पूछा कि क्या वह ऐसे नेता को वोट देना चाहेगी जो गुंडों-बदमाशों को भी टिकट देने की वकालत करता हो। अब इसी भाषण को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का रुख किया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें