फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: चुनावी अखाड़ा बना सोशल मीडिया, एक के बाद एक दांव लगा रहे कांग्रेस-बीजेपी  

Sat, 29 Sep 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
बीजेपी, कांग्रेस
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवाओं का ध्यान खींचने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है। इधर से कांग्रेस पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल दाग रही है तो उधर से बीजेपी चुटीले अंदाज में पलटवार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी कमलनाथ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, तो वहीं बीजेपी भी शिवराज को बाहुबली के अवतार में पेश कर रही है। 

विज्ञापन


कमलनाथ वीडियो के जरिए 'बिजली पूरी बिल हाफ', 'किसानों का कर्जा माफ', 'इस बार कमल नहीं, कमलनाथ को चुनिए' जैसी बातें बोल रहे हैं तो शिवराज अपने कामों का बखान कर रहे हैं। 

मध्य प्रदेश चुनाव का नतीजा चाहे जो हो, लेकिन बीजेपी-कांग्रेस में सोशल मीडिया पर काफी जोरदार मुकाबला चल रहा है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने सोशल मीडिया वॉररूम बनाए हैं। बीजेपी के आईटी सेल इंचार्ज शिवराज सिंह डाबी के मुताबिक करीब 70,000 बीजेपी साइबर वॉरियर्स चुनाव में दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से 'राजीव के सिपाही' मोर्चा लड़ा रहे हैं। 'राजीव के सिपाही' मतलब कांग्रेसी साइबर वॉरियर्स। 
विज्ञापन


कांग्रेस की राज्य ईकाई के आईटी सेल इंचार्ज धर्मेद्र बाजपेयी ने कई महीने पहले से सोशल मीडिया कैंपेन की तैयारी में जुटे थे। वहीं, बीजेपी भी सोशल मीडिया कैंपेन को बूथ स्तर तक ले गई है। बीजेपी के आईटी विशेषज्ञों की टीम ने बूथ स्तर तक सभी को प्रशिक्षित किया है। 

वहीं, कांग्रेस चुनाव प्रचार के लिए लगातार वीडियो और अन्य माध्यमों से जनता तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कमलनाथ पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। वह सोशल मीडिया को इतनी तवज्जो दे रहे हैं कि हाल में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम को डांट तक लगा दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें