फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पुलिस को दी थी गालियां

Sat, 01 Dec 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
चिंतामणि मालवीय
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में प्रवेश करने के दौरान पुलिस को गालियां देना भाजपा सांसद प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय को मंहगा पड़ गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एक दर्जन धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। सांसद के अलावा पुलिस ने 8 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


महाकाल पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धमकी देने, अपशब्द कहने और महाकालेश्वर मंदिर अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को मंदिर में प्रवेश करने के दौरान सांसद ने पुलिस को कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। जब उनका यह वीडियो वायरल हो गया तो सफाई देते हुए उन्होंने कहा- एक अतिवाद व्यवहार की प्रतिक्रिया में दूसरा अतिवाद होना स्वाभाविक है।

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार के साथ महाकाल के मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। उनकी अगवानी पूजा की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा सासंद भी मंदिर के अंदर प्रवेश करना चाह रहे थे। मगर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने कोशिश की। जिसपर वो आग बबूला हो गए।
विज्ञापन


28 नवंबर को राज्य में मतदान होने के बाद भाजपा और पुलिस के बीच का तालमेल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। पहले हैलिपेड पर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम बंसल और पुलिस अधिकारी के बीच बहस हुई। इसके बाद महाकाल मंदिर में तैनात पुलिसबलों ने सांसद सहित अन्य नेताओं को रोक दिया। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब प्रोफेसर मालवीय विवादों में फंसे हैं। इससे पहले वह पटाखे जलाने को लेकर दिए उच्चतम न्यायालय के फैसले का भी विरोध कर चुके हैं।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें