फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा पर उठाए सवाल, जारी किया वीडियो

Sat, 01 Dec 2018 12:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पहले सागर का खुरई, फिर भोपाल और अब सतना। मध्यप्रदेश में मतदान के बाद से ही लगातार ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जो ताजा वीडियो सामने आया है, वो सतना का है। इसे मध्यप्रदेश कांग्रेस ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया है। 
विज्ञापन


32 सेकेंड के इस वीडियो में दो लोग हाथ में बक्सा उठाए गेट से भीतर जाते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ये अज्ञात बक्से हैं और सवाल पूछा है कि क्या निर्वाचल की निष्पक्षता अब सत्तासीन भाजपा के आगे लाचार और बेबस है? साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।


विज्ञापन


 
अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वैसे आपको बता दें कि इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा ईवीएम खराब होने की खबरें सतना से ही आई थीं। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो सतना की सातों विधानसभाओं में कुल 345 वीवीपैट बदलनी पड़ीं।

इस घटना से पहले भोपाल में भी ईवीएम की सुरक्षा में सेंध की आशंका को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा काटा था। भोपाल की पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर एक एलईडी स्क्रीन लगाई गई है जिस पर भीतर की सीसीटीवी फुटेज दिखाई देती है। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे स्क्रीन अचानक ब्लैंक हो गई। गड़बड़ी की आशंका से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों ने शोर मचा दिया। इस स्ट्रॉन्ग रूम में भोपाल की सभी 7 विधानसभा सीटों की 2265 ईवीएम बंद हैं।
विज्ञापन


सागर के खुरई में भी अधिकारियों ने जब 48 घंटे बाद कुछ बची हुई ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचाई थीं तो काफी हंगामा हुआ था। इन तीन घटनाओं के अलावा भी प्रदेश में कई जगहों पर छिटपुट चीजें सोशल मीडिया के जरिए घूम रही हैं, जिनमें ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं। उससे पहले सारी पार्टियां ईवीएम की सुरक्षा में अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करके रख रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें