फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा की तीसरी सूची से मचा बवाल, कई नेताओं की टूटी आस

Thu, 08 Nov 2018 05:49 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सरताज सिंह, उषा ठाकुर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची जारी होते ही असंतोष के सुर उठने लगे हैं। कई बड़े नेता और कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं। कुछ ने तो कांग्रेस का हाथ थामने की भी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


भाजपा की दिग्गज नेता ऊषा ठाकुर की सीट बदलकर महू से टिकट दिया गया है। उनकी जगह इंदौर तीन से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को टिकट दिया गया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में अपना दर्द बयां करते हुए ऊषा ने कहा कि मैं पांच साल से इंदौर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। इंदौर के नेता को महू से टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। 

वहीं, गोविंदपुरा सीट से बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर को टिकट देने का विरोध शुरू हो गया है। भोपाल में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता कृष्णा को टिकट देने के विरोध में हंगामा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, बीजेपी से नाराज दिग्गज नेता सरताज सिंह ने कांग्रेस का दामन आखिरकार थाम ही लिया। भाजपा की तीसरी सूची घोषित होने के बाद भी पार्टी ने उनकी मालवा-सिवनी सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया था जिसके चलते वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें