फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर से शिवपुरी तक कार्यकर्ताओं में जोश भरने अमित शाह फिर चले मध्यप्रदेश

Mon, 08 Oct 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान-अमित शाह
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में सरकार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर मध्यप्रदेश दौरे पर हैं वह नौ अक्तूबर को ग्वालियर-चंबल के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह कई जगहों पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सम्मेलन और रोड-शो करेंगे। तीन दिन के भीतर अमित शाह का ये दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। शनिवार को उन्होंने मालवा का दौरा किया था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 11 बजे अमित शाह के ग्वालियर पहुंचने की योजना है। वो वहीं से सीधे हेलिकॉप्टर से शिवपुरी के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां करीब 12 बजे तात्याटोपे स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और फिर वहां शाह पोलो ग्राउंड रवाना हो जाएंगे। जहां वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और उनमें जोश भरने के लिए अपनी बात रखेंगे।

शाह पोलो ग्राउंड में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर  वह गुना रवाना हो जाएंगे। गुना में दोपहर 2. 30-3 बजे रोड शो करेंगे। दो घंटे गुना में रोड शो करने के बाद करीब 5. 15 बजे अमित शाह ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। ग्वालियर में फूलबाग में रानी लक्ष्मीबाई की समाधि और फिर राजमाता सिंधिया की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद वो युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे के लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें