फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा विधायक के गले में पहना दी जूतों की माला 

Tue, 20 Nov 2018 01:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा विधायक को पहनाई जूतों का माला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक अजब मामला सामने आया है। नागदा खाचरोद सीट पर जनसंपर्क के दौरान भाजपा के उम्मीदवार दिलीप सिंह शेखावत को एक युवक ने जूतों की माला पहना दी। इस वाकये के बाद यहां कुछ देर के लिए भारी अफरातफरी मच गई। यह वाकया सोमवार 19 नवंबर का है।
विज्ञापन




विधायक दिलीप सिंह शेखावत को नागदा खाचरोद की सीट पर दोबारा टिकट मिला है। इसी सिलसिले में वह जनसंपर्क के लिए निकले थे और लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। शाम होते-होते वह एक गांव पहुंचे इसी दौरान एक युवक सामने आया और शेखावत के गले में जूतों की माला डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब कुछ इतनी तेजी हुआ कि शेखावत को कुछ समझ ही नहीं आया। युवक अचानक उनके गले में जूतों का माला पहना चुका था। उन्होंने तुरंत गले से जूतों की माला उतारकर फेंकी। इससे गुस्साए शेखावत के समर्थकों ने इस युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह मामला यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें