फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: रीवा की कलेक्टर बोलीं- ईवीएम के आस-पास दिखने वाले को मार दो गोली

Sun, 02 Dec 2018 07:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक
विज्ञापन

भारी बयानबाजी और उठा-पटक के बीच मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच ईवीएम को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में मतदान के बाद अब ईवीएम की सुरक्षा को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस ने वीडियो जारी करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि बीजेपी ईवीएम से छेड़छाड़ कर जनादेश पलटना चाहती है। इसी बीच रीवा की कलेक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह साफ कहती सुनाई दे रहीं है कि अगर कोई इवीएम मशीन के पास आए तो गोली मार देना। 

कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि ये चुनाव मेरे लिए मामूली है, इस फिजूल के चक्कर में 25 साल की साख खराब नहीं कर सकती हूं। वीडियो में वह कुछ लोगों के साथ नजर आ रही हैं और कहती सुनाई दे रही हैं कि मुझे आगे प्रिंसिपल सेक्रेटरी और चीफ सेक्रेटरी बनना है। यह चुनाव मेरे लिए कुछ मायने नहीं रखता है। 
विज्ञापन


रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम की सुरक्षा पर आपत्ति दर्ज कराई है इसी को लेकर कलेक्टर प्रीति कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चर्चा के दौरान ये बातें कहती सुनाई दे रही हैं।  इसी बीच कलेक्टर प्रीति परिसर का निरीक्षण भी करती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि लंबे समय से चुनावों के बाद ईवीएम मशीन में होने वाली घपलेबाजी को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में भी मशीन के स्ट्रांग रूम में देरी से पहुंचने से लेकर टीवी और बिजली गुम होने को लेकर कांग्रेस बार बार विरोध कर रही है। 

मध्य प्रदेश के एक निजी होटल में ईवीएम मशीन और सागर जिले में  बिना नंबर की स्कूल बस से स्ट्रांग रूम में ईवीएम पहुंचाए जाने का वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा जनादेश को पटलने की कोशिश में लगी हुई है। शुक्रवार को ही भोपाल में लगभग एक घंटे के लिए बिजली नहीं होने के कारण स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी और एलईडी डिस्प्ले काम नहीं कर पाया जिसकी वजह से भारी विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम में लापरवाही को लेकर सागर के नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने भाषण में कहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कड़ी नजर बनाए रखने की गुजारिश भी की है जिसके बाद से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में जगह जगह स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें