फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी पर हिंदू सेना कार्यकर्ता ने फेंकी स्याही 

Mon, 19 Nov 2018 07:15 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया कुमार
विज्ञापन
ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त भारी अफरातफरी मच गई जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व छात्र नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी पर सोमवार को हिंदू सेना के एक कार्यकर्ता ने स्याही फेंक दी। मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत उस कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


संविधान बचाओ यात्रा के दौरान ग्वालियर में सोमवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसकी अनुमति यात्रा के संयोजक देवाशीष जरेरिया ने प्रशासन से ले रखी थी। इस संगोष्ठी के आयोजन का विरोध हिंदू सेना ने एक दिन पहले रविवार को पुतला जलाकर किया था। इसके चलते कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पहले से सक्रिय थी। हिंदू सेना के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था।

सोमावर को जैसे ही कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी दोपहर के चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में पहुंचे, एक युवक ने दोनों के ऊपर स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाले युवक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि स्याही फेंकने वाले युवक मुकेश पाल को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन के निर्देंशों के मुताबिक पूरी संगोष्ठी और घटना की वीडियो रिर्काडिंग भी गई है। तोमर ने बताया कि आयोजकों की ओर किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें