फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा की 'कमल दीपावली' बनाम कांग्रेस की 'बदलाव की बाती'

Wed, 21 Nov 2018 02:03 PM IST
चुनाव डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की कमल दीपावली बनाम कांग्रेस की बदलाव की बाती - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
दीपावली भले गुजर गई हो लेकिन त्योहारी मौसम के बहाने वोट बटोरने का मौका भला पार्टियों क्यों जाने दें। शायद यही सोचकर भाजपा और कांग्रेस दोनों लोगों के घरों तक पहुंचकर एक बार फिर दीपावली मना रही हैं। जहां एक ओर भाजपा कमल दीपावली का आयोजन कर रही है, वहीं इसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने एलान किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर कपास की बाती बनाकर दीया जलाएंगे और बदलाव की बाती से प्रदेश भर मे बदलाव की दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने घर में मौजूद सूत के धागों और रुई से बाती बनाएं और अपने परिजनों, मित्रों और पड़ोसियों को बदलाव की दिवाली से जोडें जिससे 11 दिसंबर को पूरे प्रदेश मे बदलाव की यह बाती जल सकें और यही प्रदेश की जनता के लिए बदलाव का प्रतीक बनेगा।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें