मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां इन दिनों जोरों पर है। यहां 28 नवंबर को मतदान होना है। मध्यप्रदेश की सियासी हलचल पर अमर उजाला डॉट कॉम आपको दे रहा है हर अपडेट। इसी कड़ी में अमर उजाला, सहयोगी डीएनएन के साथ 25 नवंबर को भोपाल में एक खास कार्यक्रम 'संवाद' का आयोजन कर रहा है जिसमें जनता के सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। इसमें तमाम पार्टियों के दिग्गज नेता रखेंगे अपनी बात।
इस मंच पर पूछे जाएंगे जनता के सरोकारों से जुड़े सवाल। चुनाव घोषणापत्रों और वादों से जुड़े सवालों का नेता देंगे जवाब। एक दिन का ये खास आयोजन एक ऐसा मंच बनेगा जहां जनता की आवाज बनेगी उनकी ताकत।
'संवाद' का सीधा प्रसारण डिजियाना ग्रुप के तीन चैनलों DNN, न्यूज World और डिजियाना न्यूज पर होगा।
अगर आप भी अपनी बात इस मंच तक पहुंचाना चाहते हैं तो हमें अपने सवाल हमें
auwdelhi@gmail.com पर लिखकर भेज सकते हैं। आपके सवाल इस मंच पर उठाए जाएंगे और इनका जवाब लेने की पूरी कोशिश की जाएगी।
स्थान- होटल पलाश, दशहरा मैदान के पास, टी टी नगर भोपाल
समय- रविवार 25 नवंबर शाम चार बजे से