मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 104 फीट ऊंची मूर्ति लगाने की बात चल रही है इसके लिए इंदौर और उज्जैन से धातु एकत्रित की जाएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मूर्ति को लगाने का फैसला गुजरात में बन रही वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को देखते हुए भाजपा ने ही लिया है।
आदि शंकराचार्य की प्रतिमा नर्मदा नदी के किनारे पर ओंकारेश्वर जिसे ओंकार पर्वत भी बोला जाता है वहां स्थापित होगी। पटेल की प्रतिमा भी गुजरात में नर्मदा किनारे लग रही है।
पढ़ें: PM बोले- सरदार सरोवर बांध को लेकर कई षडयंत्र किए गए, पर आज ये सपना पूरा हुआ
बताया जा रहा है कि प्रतिमा अष्ट धातु की होगी और इसके लिए इंदौर से 50 किलो चांदी और उज्जैन से 50 किलो तांबा एकत्रित किया जाएगा। बाकी धातु एकत्रित करने के लिए राज्य के हर जिले में एक रथ घुमाया जाएगा।
धातु एकत्रित करने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया है। खबरों के मुताबिक, सिंहस्थ के दौरान संतों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह सुझाव दिया था। ओंकारेश्वर को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह आदि शंकराचार्य की दीक्षा स्थली है।