फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सतना में 4.5 करोड़ की लूट में आया नया मोड़, पुलिस ने बरामद किया 4 किलो सोना

Thu, 03 Jun 2021 06:10 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

  • मामले में 7 लाख रुपये और एक सोने की सिल्ली के साथ दो आरोपी और पकड़े
  • पूर्व मंत्री बृजेंद्रनाथ पाठक के भाई श्रवण पाठक फार्म हाउस में 24 मार्च 2021 को हुई थी लूट
विज्ञापन
पाठक फार्म हाउस में डकैती के मामले में बरामद रकम। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में में पूर्व मंत्री बृजेंद्रनाथ पाठक के भाई श्रवण पाठक के फार्म हाउस में 4.5 करोड़ की लूट के मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। श्रवण पाठक ने वारदात के समय बताया था कि उनके यहां से 3 किलो सोना और 3 करोड़ रुपए नकद लुटेरे ले गए थे। पुलिस ने 3 किलो सोना और 2 करोड़ 24 हजार रुपये बरामद कर लिए थे।

विज्ञापन


लेकिन अब करीब दो महीने के बाद पुलिस ने दो और आराेपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब आरोपियों के पास से एक किलो सोना और 7 लाख रुपये जब्त किए हैं। इस मामले में अभी करीब 65 लाख रुपये बाकी रह गए हैं जिन्हें अभी बरामद करना बाकी है। दो आरोपियों में एक से एक किलो सोना और 2 लाख नकद और दूसरे आरोपी से 5 लाख रुपये की नकद मिले हैं। अब इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी जाएगी।

ये है मामला
बता दें, यह पूरा मामला 24 मार्च 2021 का है। इस दिन श्रवण कुमार पाठक पिता स्व. मूलचन्द्र पाठक निवासी चाणक्यपुरी काॅलोनी सतना ने बाबूपुर चौकी प्रभारी दिनेश बघेल को सुबह करीब 9.45 बजे सूचना दी। उन्होंने बताया था, शिवपुरवा मगरेह घर में लमारी में रखे 3 करोड़ रुपए नकद व 3 किलोग्राम सोना (3 सिल्ली) रात करीब 2 बजे चार बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर लूट ले गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कोलगवांं को इसे अवगत कराने के बाद मौके पर एसपी, एएसपी, सीएसपी घटना स्थल पर आए। उन्होंने घटना स्थल पर जांच की। इस बीच श्रवण पाठक के आवेदन पर थाना कोलगवां में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 394 भादवि के अंतर्गत अप क्र 412/21 केस दर्ज किया गया।

वारदात का खुलासा करना पुलिस के लिए बनी चुनौती
वारदात का खुलासा करना पुलिस के लिए किसाी चुनौती से कम नहीं था। आईजी और डीआईजी ने ऑपरेशन 36 नाम देकर 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच में लगा दिया। सभी टीम सक्रिय होकर 36 घंटे के अंदर 6 आरोपी और 2 करोड़, 24 लाख, 61 हजार, 5 सौ रुपये नकदऔर 3 किलो सोना व लूट में प्रयुक्त 3 बाइक बरामद हुई। 

इनकम टैक्स को दी सूचना
एसपी ने बताया है कि पाठक फार्म हाउस में पड़ी डकैती के मामले में नकदी कम बरामद हुई है, बल्कि एक किलो सोना ज्यादा बरामद हो गया है। वहीं, 25 से 30 लाख की रकम अभी बरामद होना बाकी है। एजेंसियां गोपनीय तरीके से जांच कर रही हैं। ऐसे में एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें