फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौके पर मौत

Mon, 27 Jul 2020 02:38 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना छतरपुर जिले के चंद्रनगर के पास स्थित पन्ना रोड के समीप हुई है। 

विज्ञापन


बताया गया है कि छतरपुर से पन्ना की तरफ एक स्कॉर्पियो कार जा रही थी, इसी दौरान कार ने सामने से आ रहीं तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटकर सड़क से नीचे चली गई।
 

इस सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


सड़क हादसे के बाद पूरे सड़क पर दिल दहला देने वाला मंजर था। बताया गया है कि घटना के बाद पूरी सड़क पर लाशें और मृतकों के शरीर के क्षत-विक्षत अंग और कपड़े बिखर गए। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें