मोरखा में गल्ला व्यापारी के साथ मारपीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
बैतूल और छिंदवाड़ा जिले की सीमा में पड़ने वाले मोरखा क्षेत्र में एक गल्ला व्यापारी के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में शामिल करीब 9 लोगों को पकड़ा है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34, 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मोरखा निवासी गल्ला व्यापारी का साला ओमप्रकाश अनाज खरीदने के लिए गांधीगंज आया था। इसी दौरान कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर जबरन उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाने लगे। यातायात चौक पर खड़े पुलिस कर्मियों के देखकर उसने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आरोपी उसे वहीं उतारकर फरार हो गए। पूछताछ में मामला व्यापारिक रंजिश और पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। कुंडीपुरा पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी टीडी धावें से मिली जानकारी के अनुसार मोरखा निवासी महेश साहू और योगेश साहू दोनों गल्ला व्यापारी है। दोनों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा भी है। महेश को योगेश से कुछ रुपये भी लेने है। बुधवार को योगेश का भाई ओमप्रकाश खरीदी करने गांधीगंज आया था। यहां महेश अपने साले सुनील साहू व अनिल साहू के साथ पहुंचा और ओमप्रकाश से रुपये मांगते हुए विवाद करने लगा। विवाद के दौरान सुनील साहू ने आदतन अपराधी ऋषभ तिवारी और प्रिंस जावरकर को अपने साथियों के साथ बुला लिया। यहां सभी ने मिलकर ओमप्रकाश के साथ मारपीट की और उसका अपहरण कर ले जाने लगे। लिया। रास्ते में यातायात थाने के पास पुलिस कर्मियों के खड़े होने एवं महेश साहू के शोर मचाने के चलते आरोपी ओमप्रकाश को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने महेश साहू, सुनील साहू और अनिल साहू समेत 9 लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34, 365 के तहत मामला दर्ज किया है।
व्यापारी के अपहरण की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम भी एक्टिव हो गई थी। नागपुर रोड की ओर भागे आरोपियों का पीछाकर पुलिस ने इमलीखेड़ा के समीप कुछ आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है।