फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो नाराज प्रेमिका ने होर्डिंग बोर्ड पर चढ़कर किया ड्रामा

Mon, 09 Nov 2020 12:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
1 of 4
होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ी लड़की - फोटो : ANI
अक्सर देखा जाता है कि एकतरफा प्यार में लड़के हदें पार कर देते हैं। शोले फिल्म में वीरू का टंकी पर चढ़कर बसंती को शादी के लिए मनाने का दृश्य तो आपने देखा ही होगा। लेकिन किसी लड़की का प्रेमी के लिए ड्रामा कम ही देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में देखने को मिला। 

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रविवार देर शाम एक युवती ने होर्डिंग बोर्ड पर चढ़कर हंगामा किया। वह अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर अड़ी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। दरअसल, युवती के प्रेमी ने उससे शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर युवती होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ गई।  
विज्ञापन

2 of 4
होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ी लड़की - फोटो : ANI
युवती 30 फीट ऊंचे होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ गई और उसके ऊपर ही बैठी रही। इस दौरान युवती मोबाइल चलाती रही। लोगों ने उससे नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन उसने किसी की ना सुनी। धीरे-धीरे इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

3 of 4
होर्डिंग बोर्ड पर चढ़ी लड़की - फोटो : ANI
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवती से नीचे उतरने को कहने लगी। इस पर युवती ने कहा कि जिस लड़के से वो प्यार करती है, वह शादी से इनकार कर रहा है। जब तक वह यहां आकर शादी के लिए तैयार नहीं हो जाता है, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
थाना प्रभारी अशोक पाटीदार - फोटो : ANI
इसके बाद पुलिस ने उसे काफी समझाया, जिसके बाद युवती नीचे उतरने के लिए राजी हुई। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि युवती को नीचे उतारने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ये मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हुआ था। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर नाराज होकर युवती ऊपर चढ़ गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का प्रेमी बालिग है, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। लेकिन युवती उस पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें