Vikas Dubey arrested in ujjain
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देते हुए विकास मध्य प्रदेश कैसे पहुंच गया ये बड़ा सवाल है। पुलिस उसके गुर्गों का सफाया करने में लगी रही और विकास दुबे उज्जैन पहुंच गया। अब सवाल उठ रहा है आखिर वहां तक पहुंचने में विकास की मदद कौन कर रहा था। बताया जा रहा है कि विकास ने बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पर्ची कटाई, इसके बाबा महाकाल के दर्शन किए और खुद को सरेंडर किया। इस दौरान विकास दुबे को जब पुलिस मंदिर से बाहर लाई तो वह सड़क पर चिल्लाकर बोला कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला। इस दौरान उसको पकड़े खड़े पुलिस वाले ने एक थप्पड़ भी मारा।