फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: कोरोना पॉजिटिव मरीज ने रचाई शादी, संक्रमण को रोकने के लिए पहनी पीपीई किट

Tue, 27 Apr 2021 08:00 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

मध्यप्रदेश के रतलाम से लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने पीपीई किट पहनकर शादी की।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव शख्स ने की शादी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं लोगों के बीच कोरोना के प्रति जागरूकता कम होने के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। अब मध्यप्रदेश के रतलाम से लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। बता दें कि इस शादी में दूल्हा-दुल्हन से लेकर पंडित समेत बाकी सभी लोग पीपीई किट पहने हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


इस शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन पीपीई किट पहनकर सात फेरे ले रहे हैं। खास बात यह भी है कि स्थानीय पुलिस को कोरोना संक्रमित दूल्हे की शादी होने की सूचना भी मिल गई थी। इसके बाद पुलिस कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत इस शादी को रुकवाने के लिए मौके पर पहुंची भी थी। परंतु बाद में शादी संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।

इस संबंध में रतलाम के तहसीलदार नवीन गर्ग का कहना है कि 19 अप्रैल को दुल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने आगे बताया कि हम यहां शादी रुकवाने आए थे लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के अनुरोध और मार्गदर्शन पर शादी को संपन्न कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि जोड़े ने पीपीई किट पहनकर शादी की ताकि संक्रमण ना फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें